देवास के कैलोद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार,

देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलोद गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 65 वर्षीय किसान मांगीलाल पटेल पर गांव के ही पिता-पुत्र ने लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल मांगीलाल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे निलेश पटेल ने बताया कि बीती रात गांव के ही राजेश (पिता– सालगराम) और उसके बेटे राजवीर ने उनके पिता को घेर लिया और लाठियों से जमकर मारपीट की। जब वह मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी उन्हें छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद परिजन तुरंत मांगीलाल को अस्पताल लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर करने की तैयारी की, लेकिन उससे पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
जानकारी देते हुए संजय शर्मा डीएसपी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज, दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही हे,














