अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास प्रशासन की अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हो रहा नवरात्रि पर्व – सभी वार्डो में सडके बदहाल स्थिति में, माता टेकरी पर दर्शन हेतु पहुंचेंगे लाखों भक्त, होगी परेशानी

देवास। माता रानी की भक्ति व उपासना का पर्व आज से शुरू होने जा रहा है। देवास शहर में बीच पहाडी पर विराजित माँ तुलजा भवानी-माँ चामुण्डा के दर्शन हेतु नवरात्रि पर नौ दिनों में मां टेकरी के दर्शन हेतु दूर-दूर से लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते है। दर्शन पर आने वाले भक्तों की सुविधा को लेकर देवास में तैयारियों और समस्याओं पर चर्चा हो रही है। शहर में 45 वार्डों में घटिया डामरीकरण, आवारा मवेशी-कुत्ते, बस स्टैंड पर गंदगी व पीने के पानी की कमी प्रमुख मुद्दे है। नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि भक्त नंगे पैर, दीपक व कपूर जलाकर मन्नत पूरी होने पर मां के दरबार में आते हैं, लेकिन अधूरी तैयारियों से उन्हें परेशानी हो रही है। संस्था ने अवैध वसूली, पशुवध और असामाजिक गतिविधियों पर हमेशा के लिए रोक की मांग की है। ऐसे में आधी अदूरी तैयार के साथ मां के भक्तजनों की अनदेखी की जा रही है। श्री ठाकुर ने बताया कि माताजी टेकरी के आसपास वर्षो से अवैध रूप पशुओं का वध किया जा रहा है, जिसके कारण हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाई जा रही, असमाजिक तत्वों द्वारा टेकरी मार्ग के आसपास अवैध गतिविधि संचालित की जा रही है उसके खिलाफ कार्रवाई की जावे। शहर में हर वार्डो की सडके खुदी पडी है, नवरात्रि में माँ दुर्गा के पाण्डालों में गरबा हेतु पहुंचने वाली बालिकाओं को भी काफी परेशानी होगी। साथ ही शहर में फैली अव्यवस्थाओं के बीच भक्तों को काफी परेशानी होगी। संस्था ने मांग की है कि टेकरी मार्ग पर साइकिल स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली को रोकने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई की जाए। टेकरी मार्ग पर अवैध रूप से पशुओं के वध को बंद करने के लिए प्रशासन को विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। टेकरी मार्ग पर भक्तों के प्रसाद खरीदने पर विवाद को रोकने के लिए प्रशासन को विशेष व्यवस्था की जाए। साथ ही शहर में खुदी पडी सडकों का शीघ्र मरम्मतिकरण किया जाए। उक्त मांग ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, हटेसिंह दरबार, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सत्यराज सिंह ठाकुर, अभिषेक सोनी, जय सिंह ठाकुर, जितेंद्र मारू, प्रकाश मामा ठाकुर, गुड्डू मसाले वाला, नानूराम लोहाना आदि ने की है। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन व्यापक रूप से तैयारी करें, ताकि देवास माताजी के दर्शन करने आने वाले भक्तों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 

Related Articles

Back to top button