अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देववासिनी पर्वत पर प्रज्वलित होगी 18 फीट की अखंड धूप अगरबत्ती,

1111 भगवा ध्वजो से नगर के प्रमुख मार्गो को सजायेगी संस्था देववासिनी

देवास। मां तुलजा भवानी मां चामुंडा देवी के पावन नगरी देवास में टेकरी पर संस्था देववासिनी द्वारा शारदीय नवरात्रि महोत्सव के पावन पर्व पर संस्था के संरक्षक देवास के लोकप्रिय सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जी एवं संस्था अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह जाधव बाबा साहब के नेतृत्व में 18 फीट की अखंड धूप अगरबत्ती की स्थापना मां चामुंडा देवी मंदिर प्रांगण मैं की जावेगी। 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं संस्था देववासिनी के सचिव महेश चौहान ने जानकारी देते हुए बतलाया कि संस्था द्वारा 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा देवी के देववासिनी पर्वत पर छोटी माताजी के द्वारे 18 फीट की अखंड धूप अगरबत्ती स्थापित कर प्रज्वलित की जाएगी। संस्था के संरक्षक देवास सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जी के सिविल लाइन स्थित कार्यालय से 22 सितंबर सोमवार को 8 बजे एक शोभायात्रा के रूप में धूप अगरबत्ती को लेकर जाया जाएगा तथा पूरे विधि विधान से इसे माताजी के द्वारे प्रज्वलित किया जाएगा। यह धूप अगरबत्ती पूरे नवरात्रि की 9 दिन प्रज्वलित होती रहेगी। श्री चौहान ने यह भी जानकारी दी की नवरात्रि से पूर्व नगर में 1111 भगवा पताकाओं से नगर को सजाने का भी दायित्व संस्था द्वारा लिया गया है। जिसका श्री गणेश कल बुधवार से प्रारंभ किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button