मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से” विकास और सेवा के दो वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम।

विकासखंड स्तरीय ग्रामोत्सव
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से” विकास और सेवा के दो वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं यदुनंदन समाज कल्याण समिति के माध्यम से ग्राम पंचायत भवन सोम गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक डॉ सुप्रिती यादव एवं ग्राम पंचायत सोम गाँव की सरपंच श्रीमती क्षमा कलम एवं सरपंच चंदवाना श्री दीपचंद शर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर अतिथि द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत परामर्शदाता रोशनी परमार,संगीता शर्मा,मोहन राजपूत,अभिषेक चौबे, नवांकुर सदस्य हिरालाल गेहलोत,रामहेत पंवार,सचिन शर्मा, विनीता शर्मा,रामेश्वर पंवार के द्वारा क्रमशः किया गया।
सर्वप्रथम विवेकानंद जी जयंती के अवसर पर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया
उपस्थित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण भी दिया गया नशा मुक्ति अभियान पर समाजसेवी श्री मोहन गुर्जर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा न केवल मानसिक संतुलन को बिगड़ता है बल्कि अपराध व हिंसा को भी बढ़ाता है नशे की लत के कारण व्यक्ति और परिवार आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाते हैं हम सभी को नशे के विरुद्ध जाकर इस सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए समाज को जगाना होगा तब जाकर हम इस पर काबू पा सकते हैं नशा करने से हमारे हृदय,फेफड़े को नुकसान होता है जो कि हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है नशा करने वाला धूम्रपान करते समय खुद तो इसका शिकार होता है साथ ही दूसरों को भी नुकसान पहुंचाते है।
उद्यानिका विभाग से श्री महेंद्र गुर्जर ने उपस्थित होकर हम सभी को फलोद्यान के तरफ प्रेरित किया। आज के युग में वर्तमान खेती से हटकर कुछ नया करना पड़ेगा तब जाकर किसान की आमदनी बढ़ सकती है उन्होंने नर्सरी प्रबंधन पर भी विस्तार से जानकारी दी ।उन्होंने वर्तमान योजनाएं जो उनके विभाग से संचालित है उनकी विस्तार से जानकारी दी और हितग्राहियों को समुचित लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
स्वास्थ्य विभाग पर डॉक्टर श्री प्रकाश लोवंशी जी के द्वारा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताया गया उन्होंने छोटी-छोटी सावधानी से आने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताएं। उन्होंने बताया कि नियमित ब्लड प्रेशर ,शुगर, खून की जांच करवाते रहना चाहिए यह सब सुविधा उप स्वास्थ्य केन्द्रो पर नि:शुल्क उपलब्ध होती है। हम जन अभियान के साथ मिलकर छोटे-छोटे स्वास्थ्य शिविर भी लगा सकते हैं।
महिला सशक्तिकरण पर श्रीमती अनुराधा जोशी द्वारा विस्तार से बताया गया एवं वर्तमान में सरकार के द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजना जो महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है उदाहरण के तौर पर लाडली बहना योजना बहुत ही सार्थक पहल है।
पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों को लेकर क्रमशः श्री जगदीश विश्नोई और श्री सुमंत दुबे ने विस्तार से चर्चा कर उनके द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों का विस्तार से वर्णन किया ऐसा ही हम सब भी मिलकर सामूहिक रूप से अच्छे नेतृत्व क्षमता से कार्य करेंगे तो हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं यह सब हमारा दायित्व है ।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती सुप्रिती यादव द्वारा जन अभियान परिषद की कार्य योजना पर विस्तार से अपनी बात रखी एवं नवांकुर प्रस्फुटन समिति को अपने-अपने सेक्टर में ग्राम विकास पखवाड़ा के तहत ग्राम चौपाल ग्राम रैली सामूहिक श्रमदान आदि विषयों पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर भरत गुर्जर, श्रवण कलम ,भरत विश्वकर्मा ,देवी सिंह ककोड़ियां, विजय यादव ,लक्ष्मी नारायण धनवारे , छगनलाल लोवंशी, प्रेमराज टांक, राहुल कछावा , एवं सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक यादव के द्वारा किया गया तथा आभार सचिन शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।














