अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
देवास बरोठा में पुरानी रंजिश में मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार,

देवास के बरोठा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने मामले में अजय, अनिल, पवन और भोला को गिरफ्तार किया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए चारों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, देवास के समक्ष पेश किया गया, जहां से चारों के जेल वारंट जारी कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक घटना 7 अगस्त की शाम डबलचौकी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई थी। दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और दबंगई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।













