अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास में शांति भंग करने पर युवक गिरफ्तार, जेल भेजा,

बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस की कार्रवाई

देवास के आवास नगर स्थित पैलेस गार्डन में 2 कारों के कांच तोड़कर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की।

घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आरोपी अंकित पिता विमल वर्मा (34), निवासी आवास नगर, देवास के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

देवास पुलिस ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने और सार्वजनिक शांति प्रभावित करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button