खुलासा देवास आबकारी विभाग ने खातेगाँव-नेमावर में अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई कर 12 प्रकरण दर्ज किये,

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा खातेगांव-नेमावर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जिसमें 85 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 19 सौ किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। कार्रवाई में कुल 12 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है। जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 02 लाख 07 हजार रुपये है। कार्यवाही में खातेगाँव उप निरीक्षक पूजा गेहलोत, आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, कैलाश जामोद, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक शंकरलाल परते, विकास, निहाल, निकिता परमार, राजेश जोशी,विकास गौतम,अरविंद जिनवाल, सैनिक संतोष कटारे अनिल चौहान,अनिल अकोड़िया शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।














