अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास से बड़ी खबर बीड़ी न देने पर दो युवकों ने की युवक की निर्मम हत्या,

देवास: बीड़ी न देने पर दो युवकों ने की युवक की निर्मम हत्या, देवास पुलिस ने 24 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा व्यक्ति की नग्न अवस्था में शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी उदयनगर को मिली थी, मृतक की पहचान कालू पिता लालचंद बछानिया उम्र 32 वर्ष निवासी निमनपुर के रूप में हुई, थाना उदयनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं सघन प्रयासों के पश्चात एक चश्मदीद गवाह के बयान के आधार पर संदेही संतोष पिता सायबसिंह बछानिया एवं नाना उर्फ कन्हैया पिता लखन देवड़ा निवासी निमनपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पुछताछ करने पर उनके द्वारा मृतक की हत्या करना स्वीकार किया गया, आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मृतक कालू से बीड़ी मांगी थी, लेकिन न देने पर विवाद हो गया और उन्होंने डंडे व पत्थर से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी

Related Articles

Back to top button