अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास के भौरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ऑपरेशन त्रिनेत्रममें जनसहयोग से लगाये गये कैमरो की मदद से पकडाया चोरी गया मश्रुका कुल कीमत 31 लाख रुपये का जप्त ।

    देवास फरियादी जुगराज रघुवंशी ने बताया कि मैं दिनांक 10.05.2025 को इन्दौर से अपने कन्टेनर क्रमांक MP09GH4854 में परचून का माल भरकर जा रहा था तभी रास्ते मे खाना खाने के लिये जीएसके ढाबा टोल टैक्स के पास भौरासा पर रुका एवं कन्टेनर को ढाबा की पार्किंग में लगाकर खाना खाने चला गया और आधा घण्टे बाद खाना खाकर लौटा तो देखा कि मेरा कन्टेनर कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया । कन्टेनर की कीमत करीबन 10 लाख रुपये है एवं उसमें भरे माल की कीमत करीबन 21 लाख रुपये कुल कीमत 31 लाख रुपये है । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना भौरासा पर अपराध क्र. 166/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस)सोनकच्छ  दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी भौंरासा  प्रीती कटारे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया । विशेष टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आस-पास के CCTV फुटेज चेक किये गये । “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” में जन सहयोग से लगे कैमरों की CCTV फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कंटेनर चोरी करने वाली आरोपी को पारदीखेडा थाना भौरासा के जंगल से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पुछताछ करने पर आरोपी विक्रम सिंह पिता मदनलाल खाती उम्र 45 साल निवासी ग्राम कोठडी थाना आष्टा द्वारा कंटेनर चोरी करने की घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं आरोपी के कब्जे से चोरी गया परचून का माल एवं कंटेनर कुल कीमत 31 लाख रुपये का जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

    जप्त सामग्रीः– चोरी गया कंटेनर कीमत करीब 10 लाख रुपये एवं परचून का माल कीमत करीब 21 लाख रुपये कुल मश्रुका 31 लाख रुपये का जप्त किया गया ।

    गिरफ्तार आरोपी का नाम :-

    01.विक्रम सिंह पिता मदनलाल खाती उम्र 45 साल निवासी ग्राम कोठडी थाना आष्टा

    सराहनीय कार्य :- उक्‍त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भौरासा  प्रीति कटारे,सउनि नितिन चौहान,सुरेशचन्द्र शिवहरे,प्रआर बृजेन्द्र मालवीय,वीरेन्द्र राजपूत,भगवती प्रसाद,अभिषेक पाण्डे,अशोक चौहान, जितेन्द्र तोमर,आर उमेश भदौरिया,जोजन सिंह,दीपक सोलंकी,पंकज खत्री,भूपेन्द्र,बलवान,सै.मुकेश पटेल एवं डायल 100 पायलेट राहुल शर्मा एवं थाना सोनकच्छ से उनि मान सिंह,आर गौरीशंकर,देवेन्द्र,चालक आर लखन एवं डायल 100 पायलेट सचिन गोयल तथा सायबर सेल से प्रआर शिवप्रताप सेंगर एवं सचिन की सराहनीय भूमिका रही है ।

    Related Articles

    Back to top button