अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

एक साथ उठीं 9 अर्थियां, गम में डूबा धांसड़ गांव,

राजगढ़ के सारंगपुर में हुए दर्दनाक ईको कार हादसे में जान गंवाने वाले देवास जिले के एक ही परिवार के 9 लोगों का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

ग्राम धांसड़ में 6 मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया, जबकि 3 मृतकों का अंतिम संस्कार खंडवा जिले के पुनासा में हुआ। एक ही परिवार की 9 अर्थियां उठीं तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं।

बताया गया कि परिवार सागर बाई के इलाज के लिए सारंगपुर क्षेत्र के एक देव स्थान जा रहा था। तेज बारिश के बीच पुल पर भरे पानी में ईको कार बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि दो लोग बचाए जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को ₹4-₹4 लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं जनपद पंचायत की ओर से अंतिम संस्कार के लिए ₹5 हजार की सहायता दी गई।

हादसे के बाद परिवार में अब सिर्फ एक बेटा कुशाल बचा है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से खराब थी और इलाज के लिए जमीन तक गिरवी रखी गई थी।

Related Articles

Back to top button