अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

मध्यप्रदेश की मोहन कैबिनेट ने मंगलवार को कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में लिए गए 5 प्रमुख फैसले

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

🔹 भोपाल-विदिशा मार्ग को 4 लेन बनाने का प्रस्ताव मंजूर।
🔹 सोयाबीन इंस्टीट्यूट, इच्छावर को 28 हेक्टेयर जमीन देने की स्वीकृति।
🔹 वन प्रबंधन समितियों को लाभांश देने को मंजूरी।
🔹 रानी अवंती बाई पुरस्कार की राशि बढ़ाकर ₹4 लाख करने का फैसला।
🔹 देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में न्यायिक जांच के अनुसमर्थन को मंजूरी।
🔹 गृह विभाग के तहत 58 कैडर में 27,534 पुलिसकर्मियों के प्रमोशन को मंजूरी, जिससे खाली पदों पर नई भर्ती का रास्ता साफ होगा।
🔹 औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए तीन नए औद्योगिक सुरक्षा बल बनाए जाएंगे। इसकी शुरुआत खंडवा से होगी।
🔹 ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होमस्टे योजना के तहत 1,000 लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button