अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद।

ऑपरेशन संकल्प के तहत सोनकच्छ केस में कोर्ट ने सुनाई आजीवन सश्रम कारावा

देवास पुलिस के “ऑपरेशन संकल्प” अभियान के तहत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय से बड़ी सजा दिलाने में सफलता मिली है। सोनकच्छ थाना क्षेत्र के आरोपी राकेश उर्फ दयाराम (20) को न्यायालय ने आजीवन सश्रम कारावास और ₹4,000 के अर्थदंड से दंडित किया है।

मामला 12 मई 2025 का है, जब आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार किया और समय सीमा में चालान न्यायालय में पेश किया।

प्रकरण में विशेष लोक अभियोजक महेंद्र सितोले ने प्रभावी पैरवी की। माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, सोनकच्छ न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध पाते हुए कठोर सजा सुनाई।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने बताया कि ऑपरेशन संकल्प के तहत पेशेवर व वैज्ञानिक विवेचना से गंभीर अपराधों में तेजी से दोषसिद्धि सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button