देवास के एम जी रोड़ पर भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ आयोजन, विधिवत देव पूजन व महाआरती का हुआ आयोजन

देवास। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम ललाजी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर की द्वादशी तिथि की द्वितीय वर्षगांठ का आयोजन भक्ति में उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भजन गायक संजय कुमार जैन लख्खाजी ने जानकारी देते हुए बताया कि पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की द्वितीय वर्षगांठ के पावन उपलक्ष में एम.जी. रोड स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर, पिपली बाजार चौराहा पर महाआरती एवं सुमधुर भजनों के गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्वान पंडित अनिल मिश्रा व मयंक दुबे ने वैदिक विधि-विधान से देव पूजन संपन्न करवाया। इसके पश्चात प्रसन्नता, हर्षोल्लास व आनंद के वातावरण में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम आयोजन समिति के भजन गायक संजय कुमार जैन लख्खाजी ने मंगला चरण, भजनों तथा आरती का भावपूर्ण गायन किया, जिससे समूचा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेक्सोरा कंपनी के अमरजीत सिंह बघेल, श्रीमती नीता बघेल, वरिष्ठ साहित्यकार चेतन उपाध्याय, मंच संचालक धर्मेंद्र रेनीवाल, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, मोहन पारिक, संभाजीराव भौसले, समाजसेवी वीरेंद्र विजयवर्गीय, सतीश शर्मा, नवीन वर्मा, राकेश विजयवर्गीय अभिषेक जोशी बजरंग दल नगर अध्यक्ष धीरज विजय वर्गीय राजेश जाधव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से श्री पिपलेश्वर महादेवजी की आरती उतारी गई। आरती के उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में ललित योगी तथा राजेंद्र पूजारी द्वारा सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।














