देवास लूट की घटना का पर्दाफाश थाना बरोठा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,

ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरा ने फिर साबित की अपनी भूमिका,सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर हुई आरोपी की पहचान,चोरी कर भागना हुआ कैद ।
आरोपियों द्वारा बोलेरो कार को सिजिंग करने के बहाने दिया था घटना को अंजाम ।
02 आरोपी गिरफ्तार ।
लूटी गई बोलेरो कार एवं घटना में प्रयुक्त आल्टो कार,एक मोबाईल फोन कुल ₹ 15 लाख का मश्रुका जप्त ।
संक्षिप्त विवरण:– दिनांक 27.12.2025 को फरियादी कपिल सोलंकी निवासी हाटपीपल्या ने थाना बरोठा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब मैं व मेरी पत्नि मेरी बोलेरो कार से देवास से हाटपीपल्या जा रहे थें तभी एक सफेद रंग की आल्टो कार में दो अज्ञात व्यक्ति आये एवं खूद को सिजिग कंपनी का कर्मचारी बताया व मुझे बीना कोई सूचना पत्र दिये एवं बीना पुलिस को सूचना दिये मुझे एवं मेरी पत्नि को रास्ते में उतारकर मेरी बोलेरो कार लेकर फरार हो गये । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बरोठा पर अपराध क्रमांक 524/2023 धारा 309(4) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा घटना में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लूटी गई बोलेरो कार को बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) श्री संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक श्रीमती सविता सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” तहत लगे घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किये गये,जिनमें आरोपियो द्वारा घटना कारित करने उपरान्त लूटी गई बोलेरो कार ले जाना कैद हुआ । सीसीटीव्ही फुटैज एवं विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियो की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बोलेरो कार एवं घटना में प्रय़ुक्त ऑल्टो कार व एक मोबाईल फोन जप्त किया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी:–
1.रवि उर्फ भीम पिता समन्दर सिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी ग्राम लिम्बोदा थाना देपालपुर जिला इन्दौर ।
2.अंकित पिता ओमप्रकाष अजमेरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम बिसनावदा जिला इन्दौर ।
जप्त मश्रुका:– बोलेरो कार,आल्टों कार,01 मोबाईल कुल ₹ 15 लाख का मश्रुका जप्त ।
सराहनीय कार्य: उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक श्रीमती सविता सिंह जाटव,उनि मलखान सिंह भाटी,सउनि ईश्वर मण्डलोई,सउनि गोरीशंकर,प्रआर तेजसिंह,सचिन पाल,आर विजेन्द्र सिसौदिया,अजय पाल,विकास,पीयूष पटेल,आशीष,आदर्श,अरूण परमार,सैनिक मुकेश पटेल,राजेन्द्र,संतोष,कैलाश,विष्णु एवं सायबर सेल टीम से प्रभारी सायबर सेल देवास प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,सचिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही ।















