अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास झूठे धर्मांतरण के आरोपों को लेकर शिक्षिका ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,👇👇

पति पर लगाए गंभीर आरोप, शादी के एक साल पहले ही कर लिया था धर्म परिवर्तन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा

पति नें खुद को कैंची मारकर किया था घायल, सीसीटीवी वीडियो आया सामने

देवास। शहर की एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत महिला ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने पति द्वारा लगाए गए धर्मांतरण के झूठे आरोपों को भ्रामक, असत्य और दुर्भावनापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और मानसिक स्थिति को गहरा आघात पहुंचा है। पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी शादी वर्ष 2011 में उमाकांत शर्मा से हुई थी, जो पहले से ही क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले थे। उनके पास विवाह प्रमाण पत्र, चर्च की सदस्यता और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं, जो पति के धर्म से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि वे दोनों वर्ष 2024 तक देवास में एक साथ रहते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनके पति ने नशे की लत के चलते कई गलत कदम उठाए — जैसे कि सभी गहने और मकान तक बेच देना, और उस धन को नशे में बर्बाद करना। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनें पति उमाकांत शर्मा को आर्थिक सहयोग बंद किया तो उसने झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। “अब वे मुझ पर धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं, जो न केवल मेरी छवि को धूमिल करता है, बल्कि मेरे और मेरे बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह भी बताया कि उसका पति उनके साथ मारपीट करता है जिसकी शिकायतें उन्होंने स्थानीय थाने में दर्ज कराई हैं और संबंधित प्रमाण भी उनके पास मौजूद हैं। एक हालिया घटना में जब उन्होंने खुद को घायल कर लिया, तो उसकी सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक पूर्व नियोजित साजिश थी। पीड़िता ने देवास एसपी ऑफिस में इस मामले को लेकर लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि “मैं एक शिक्षिका हूं और दो छोटे बच्चों की मां हूं। मानसिक रूप से मैं अत्यंत पीड़ित हूं और हमें जान का खतरा है। मैं चाहती हूं कि सच्चाई सामने आए और मुझे न्याय मिले।

Related Articles

Back to top button