अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

पीपलरावां पुलिस ने खेत से झटका मशीन चोरी करने वाले 4 आरोपी पकड़े

देवास जिले में चोरी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए थाना पीपलरावां पुलिस ने खेत से झटका मशीन व बैटरी चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम बैराखेड़ी का है, जहां 23 जनवरी 2026 को किसान ने फसल सुरक्षा के लिए लगी मशीन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 303(2) BNS में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस टीम ने संतोष सोलंकी (23), रमेश सोलंकी (41), संजू जमादार (32) तथा शेखर चौहान (26) को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीन आरोपियों ने चोरी करना और एक ने चोरी की बैटरी खरीदना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹8,000 कीमत की झटका मशीन व बैटरी बरामद की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button