अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

ऑपरेशन हवालात के तहत 24 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी पवित्रा बाई (निवासी भूतेश्वर) को गिरफ्तार किया,

देवास पुलिस ने ऑपरेशन हवालात के तहत 24 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी पवित्रा बाई (निवासी भूतेश्वर) को गिरफ्तार किया है। वह थाना पीपलरावां के अपराध क्रमांक 136/2001 (धारा 451, 322, 294, 506 भादवि) के मारपीट प्रकरण में वांछित थी।

एसपी श्री पुनीत गेहलोत द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित विशेष टीम ने मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कानड़, जिला आगर से आरोपी को 28 जनवरी 2026 को पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश किया गया।

उल्लेखनीय: 1 नवम्बर 2024 से अब तक देवास पुलिस “ऑपरेशन हवालात” में 814 फरार/स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर चुकी है, जिन पर कुल ₹1,67,500 का इनाम घोषित था।

Related Articles

Back to top button