अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
पीपलरावां क्षेत्र में ₹1.61 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में 3 साल से फरार ₹3,000 के इनामी आरोपी भारत सिंह ठाकुर गिरफ्तार,

देवास पुलिस ने थाना पीपलरावां क्षेत्र में ₹1.61 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में 3 साल से फरार ₹3,000 के इनामी आरोपी भारत सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे देवास जिले से पकड़ा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस प्रकरण में आरोपी पर धारा 420, 467, 468, 409, 406 भादवि के तहत केस दर्ज है।
उपलब्धि:
1 नवम्बर 2024 से अब तक ऑपरेशन हवालात के तहत देवास पुलिस 813 फरार/वारंटियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन पर कुल ₹1,67,500 का इनाम घोषित था।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी सुबोध गौतम सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।














