अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में तीन घायल, धाराएं बढ़ाने की मांग,

देवास। जिले के बिजेपुर गांव में भैंस चराने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद घायल पक्ष के फारुख शेख अपने परिवार के साथ बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। फारुख शेख ने मांग की कि मामले में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं, ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने घटना का विरोध किया, तो उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी रोहित पटेल ने बताया कि पुलिस जांच जारी है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद धाराओं में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button