देवास थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया बड़ा खुलासा मजदूर फेरीवाला बनकर पुलिस जवान अंतर्राज्यीय सिकलीकर गैंग के शातिर बदमाश को किय़ा गिरफ्तार,

• “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत जनसहयोग से लगे कैमरो की मदद से हुआ खुलासा ।
• मजदूर और फेरीवाले बनकर 03 दिनों तक लगातार पुलिस ने की रैकी ।
• आरोपी के कब्जे से नगदी एवं जेवरात सहित कुल ₹75,000 का मश्रुका जप्त ।
• मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आधा दर्जन से अधिक नकबजनी की वारदातों को दे चुका है अंजाम।
संक्षिप्त विवरण– दिनांक 08.12.2025 को विकास नगर देवास निवासी फरियादी मुकेश पटवर्धन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके समधी दीपक नाईक के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया है । फ़रियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास पर अपराध क्रमांक 1088/25 धारा 331(4),305(a) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई । “ऑपरेशन त्रिनेत्रम्’ के तहत जनसहयोग से लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज को खंगाला गया । टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये । पुलिस टीम द्वारा अपनी पहचान छुपाकर 03 दिनों तक मजदूर और फेरीवाले बनकर आरोपी के ठिकाने की रैकी कर आरोपी की घेराबंदी कर आरोपी आनन्द सिंह पिता पर्वतसिंह उम्र 25 साल निवासी डूंगरपुर (राजस्थान) को इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया ।
जप्तशुदा मश्रुका– चोरी गई नगदी 25,000/- रुपये व चांदी के आभूषण कीमत करीबन 50,000/- रुपये
सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया,उनि प्रवीण राठौर,नरेन्द्र अम्करे,आर अजय जाट,अर्पित जायसवाल,नरेन्द्र सिरसाम, मआर स्वप्नील,सै तेजसिंह मण्डलोई एवं सायबर सेल से प्रआर सचिन चौहान का विशेष योगदान रहा।















