अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

शुजालपुर तहसीलदार राकेश खजुरिया निलंबित संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने की कार्यवाही,

उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने राजस्व प्रकरणों में नियम एवं प्रक्रिया के विपरीत मनमाने तरीके से प्रकरणों का निराकरण करने, हीबानामा के आधार पर नामांतरण, बंधक जमीन का नामांतरण जैसी अनियमितता करने एवं व्यक्तिगत हितों को लाभ पहुंचाने पर शुजालपुर तहसीलदार राकेश खजूरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय शाजापुर नियत किया गया हैं। निलंबन अवधि में इन्हें नियामनुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

विगत दिनों कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान न्यायालय तहसीलदार तहसील शुजालपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार राकेश खजूरिया द्वारा न्यायालय के निराकृत प्रकरणों के अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया अनेको त्रुटिया एवं अनियमितताए पाये जाने से एक संयुक्त जांच दल गठित कर उक्त प्रकरणों का परीक्षण कराया गया। जिसमें संयुक्त जांच दल द्वारा प्रस्तुत परीक्षण रिपोर्ट अनुसार न्यायालय तहसीलदार शुजालपुर के नामांतरण, बटवारा आदि के 126 निराकृत प्रकरणों में विभिन्न त्रुटियां एवं कमियां पाई गई थी।

Related Articles

Back to top button