देवास मंत्री कैलाश विजयवर्गी के बयान से नाराज कांग्रेस जनों ने सांसद-विधायक के घर घंटा बजाकर किया विरोध मंत्री विजयवर्गीय दे पद से इस्तीफा,

देवास। विगत दिनों इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत हो चुकी ह, वहीं 2800 सो व्यक्ति उपचार ले रहे हैं, जिनमें से अधिकांश अस्पतालों में भर्ती हैं। इसी दौरान पत्रकारों द्वारा प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गी से प्रश्न किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा— “क्या-क्या घंटा हो गया है”, घंटा शब्द का उपयोग किया, जो कि मानवीय संवेदनाओं के विपरीत है। एक जिम्मेदार व्यक्ति के द्वारा इस तरह के शब्द का उपयोग करना निंदनीय है। ऐसे समय पर, जहां दूषित पानी से लोगों की मृत्यु हो गई हो, मंत्री सत्ता के नशे में मदमस्त नजर आए।
प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर रविवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक श्रीमती गायत्री राजे पावर, विधायक मनोज चौधरी, विधायक डॉ. राजेश सोनकर एवं सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के निवास पर पहुंचकर घंटा बजाकर विरोध प्रकट किया। इस दौरान अध्यक्ष श्री गौतम एवं श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इतने महत्वपूर्ण पद पर होने के बाद लोगों के लिए सहानुभूति की बजाय इस तरह के शब्दों का उपयोग करना प्रजातांत्रिक मूल्यों के विपरीत है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। बड़ी संख्या में कांग्रेस जन दो पहिया वाहनों पर सवार होकर एवं हाथों में तख्तियां व पार्टी का झंडा लेकर इन चुने हुए जनप्रतिनिधियों के घर पहुंचे, जहां नारेबाजी करते हुए मंत्री विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजेंद्र मालवीय, मनोज राजानी, प्रदीप चौधरी, शौकत हुसैन, रघुवीर सिंह बघेल, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, गुरुचरण सिंह सलूजा, रोशन रायकवार, नजर शेख, विक्रम मुकाती, जाहिद पठान, जाकिर उल्ला, विक्रम पटेल, सुजीत सांगते, जितेंद्र गोड, नीरज नागर, रूपेश कल्याने, ईशान राणा, प्रतीक शास्त्री, दिलीप सिंह बजेपुर, सोदन सिंह पवार, ओम प्रकाश मंडलोई, विजय पाल सिंह राजपूत, मिथुन यादव, राजेश पटेल, सोहन पटेल, राजेश राठौर, अनिल गोस्वामी, बने सिंह अस्थाया, रविंद्र चौधरी, कल्याण सिंह पवार, संतोष मोदी, राहुल पवार, आबिद शेख, वसीम हुसैन, राकेश शर्मा, श्रीकांत चौहान, जितेंद्र सिंह मोंटू, हर्ष प्रताप गौड़, दीपेश कानूनगो, मंसूर शेख, महेश राजपूत, नरेंद्र यादव, ज्ञान सिंह दरबार, प्रशांत सिंह चौहान, पंकज वर्मा, राधा किशन सोलंकी, अजय सिंह राजोदा, मनोज हेतावल, गौरव जोशी, प्रवीण शर्मा, शाहजी हाशमी, वीरेन परदेसी, मुकेश सोलंकी, मुकेश शर्मा, मोनू शर्मा, विशाल यादव, अविनाश जेठवा, महेंद्र घारू, नईम अहमद, डैनी खान, प्रथम पवार, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, जहीर शेख, प्रदीप बनाफर, अजय रघुवंशी, राजा पडियार, रईस कामदार, दीपेश हरोड़, यशवंत कुशवाहा, हाफिज घोसी, आरिफ मेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।













