अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स
देवास की प्यास या बीमारी का ग्रास.?शहर की सबसे बड़ी पानी टंकी की सफाई में निकला कीचड़, उठे सवाल”

देवास शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बिजली ऑफिस के पास स्थित 2750 केएल क्षमता वाली शहर की सबसे बड़ी पानी टंकी की सफाई के दौरान भारी मात्रा में मटमैला और गंदा पानी बाहर निकला, जो टेकरी से लेकर बस स्टैंड तक सड़कों पर बहता नजर आया। यह टंकी शहर के कई प्रमुख वार्डों में पेयजल सप्लाई करती है। लोगों का कहना है कि अगर आज सफाई में इतना कीचड़ निकल रहा है, तो अब तक नलों के जरिए क्या पानी पीया जा रहा था? स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्वास्थ्य संबंधी खतरे की आशंका जताई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।














