अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

“नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना”

देवास पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP41ZB0356 के चालक बलबहादुर सिंह निवासी गौतमनगर, देवास को ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय ने आरोपी पर 10,000 रुपये का अर्थदंड लगाया।

देवास पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button