अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

ग्राम नागुखेड़ी में फटाखा दुकानों को हटाने की मांग पेट्रोल पंप और आबादी क्षेत्र के समीप संचालित आतिशबाजी गोदामों से बड़े हादसे की आशंका,

देवास। ग्राम टोंककला में हाल ही में हुई पटाखा फैक्ट्री विस्फोट घटना के बाद ग्राम पंचायत नागुखेड़ी ने जिला प्रशासन से आबादी क्षेत्र और पेट्रोल पंप के समीप संचालित आतिशबाजी दुकानों एवं गोदामों को हटाने की मांग की है।

सरपंच यशोदा जसवंत दिवानिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में बताया गया कि देवास-उज्जैन मुख्य मार्ग पर नोबल फायर वर्क्स, ताहेरी फायर वर्क्स और बुरहानी फायर वर्क्स नाम से थोक पटाखा दुकान एवं गोदाम संचालित हो रहे हैं, जहां बड़ी मात्रा में आतिशबाजी सामग्री का भंडारण किया जाता है।

पंचायत के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठान मुख्य सड़क से लगे हुए हैं तथा इनके पास पेट्रोल और सीएनजी पंप भी स्थित हैं। आसपास घनी आबादी और आवासीय मकान होने से आगजनी या विस्फोट की स्थिति में बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

आवेदन में कहा गया कि देवास-उज्जैन मार्ग पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में किसी दुर्घटना की स्थिति में आम नागरिकों और आसपास रहने वाले लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

ग्राम पंचायत ने मांग की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन फटाखा दुकानों और गोदामों को आबादी एवं पेट्रोल पंप क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराया जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम देवास, तहसीलदार देवास और जनपद पंचायत देवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button