अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास: वीआईपी होटल नंदन कानन के पास कई दिनों से पड़ा कचरा, बदबू से लोग परेशान,

देवास के इंदौर रोड स्थित होटल नंदनकानन के पास पिछले कई दिनों से भारी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ है, जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है। बताया जा रहा है कि यह कचरा किचन के ठीक बाहर जमा है और वहीं खुले में जलाया भी जा रहा है।

स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि बदबू और गंदगी के बीच मजबूरी में काम करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी परिसर के पास एक बड़ा अस्पताल और पेट्रोल पंप भी स्थित है, जिससे स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मामले में होटल प्रबंधन ने कैमरे के सामने आने से इनकार कर दिया। नगर निगम ने क्षेत्र को पंचायत सीमा में बताया, वहीं जिला पंचायत सीईओ ने जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अब सवाल यह है कि इतनी गंदगी और लापरवाही पर जिम्मेदार विभाग कब तक कार्रवाई करेगा?

Related Articles

Back to top button