अपना जिला

झोन क्र. 1 का निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष श्री बैस ने किया निरिक्षण,

विक्रम सभा भवन में सुव्यवस्थित रूप से संचालित मिले जनकल्याणकारी कार्यदेवास। शहर के झोन क्रमांक-1 स्थित विक्रम सभा भवन (जवाहर चौक) में नगर निगम द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं से संबंधित कार्यों का निरीक्षण नगर निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष एवं पार्षद धर्मेन्द्र सिंह बैस ने वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद नीतिन आहूजा (कालू बोस) के साथ किया। इस झोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 1 से 4 तथा 29 से 43 तक के वार्ड शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित पाए गए। अधिकारियों द्वारा समग्र आईडी, अनाज पात्रता पर्ची, स्वनिधि कैम्प, सम्बल कार्ड सहित अन्य योजनाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही निगम के अधिकारी कर्मचारियों को समय पर कार्य स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। इस मौके पर रोहित सराटे, सुनील चौबे, अमित राव, सतीष शर्मा, अशोक गिरजे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण में शासकीय कार्य व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से चलते हुए पाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button