अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

महापौर का ड्रीम प्रोजेक्ट हुआ पानी-पानी.!

देवास में हुई बारिश ने नगर निगम के दावों और महापौर के ड्रीम प्रोजेक्ट की पोल खोलकर रख दी। शहर के प्रमुख मार्ग एमजी रोड, तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई।

बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था नाकाफी नजर आई, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर किए जा रहे निर्माण कार्यों के बावजूद पहली ही अच्छी बारिश में शहर की मुख्य सड़कें पानी में डूब गईं। वहीं चल रहे नाला एवं सीवरेज निर्माण कार्यों के कारण कीचड़ और अव्यवस्था ने समस्या को और बढ़ा दिया।

अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि मानसून की शुरुआत में ही यह हाल है, तो आगामी दिनों में होने वाली बारिश के दौरान शहर की स्थिति कैसी रहे,

Related Articles

Back to top button