अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

24 घंटे में चैन लूट का खुलासा, 2 आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

देवास में 76 वर्षीय वृद्ध से दिनदहाड़े हुई सोने की चैन लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत लगे कैमरों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की सोने की चैन बरामद की है।

24 जून को आदर्श नगर निवासी 76 वर्षीय बंशीधर बरोनिया के घर में घुसकर बदमाश ने उनके गले से सोने की चैन लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयराज कुमरे (30) और धनराज कुमरे (50) निवासी गजरा गियर्स झुग्गी-झोपड़ी, देवास के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई 100 प्रतिशत संपत्ति बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार जिले में जनसहयोग से लगाए गए 10 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button