अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर उखड़े पाइप, हादसे का खतरा बढ़ा,

देवास। जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर सड़क में लगे पाइप उखड़कर बाहर आ गए हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी भरने से ये पाइप दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों, मरीजों और उनके परिजनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।

अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन कई दिनों से बनी इस समस्या पर संबंधित विभाग ने ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षतिग्रस्त पाइप लंबे समय से परेशानी का कारण बने हुए थे, जो अब पूरी तरह उखड़कर बाहर आ गए हैं।

नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि हादसे की आशंका को देखते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button