अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त के लिए ₹5,000 रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार,

प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करवाने के एवज में ₹5,000 रिश्वत मांगने के आरोप में ग्राम पंचायत कमलापुर के सचिव ओमप्रकाश सारन को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता सलीम शाह से पंचायत कार्यालय में रिश्वत लेते समय लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की। मामले में आगे की जांच जारी है।






















