अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास: महिला नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार,

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गंगानगर में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए ऑपरेशन “त्रिनेत्रम” के तहत 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 60 हजार रुपये का चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है।

फरियादी अरुण पांडे के स्क्रैप गोदाम की दीवार तोड़कर कमानी के पत्ते, क्लच प्लेट, पिस्टन, लोहे की रॉड, एसी ब्लोवर, बैटरियां और पानी की मोटर चोरी की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध महिलाओं की पहचान की और घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कचरा बीनने के बहाने क्षेत्रों की रेकी कर संगठित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं। मामले में अपराध क्रमांक 142/2026 के तहत कार्रवाई की गई है।

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button