अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
देवास: नकली चांदी गिरवी रखकर 55 हजार की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

देवास कोतवाली पुलिस ने नकली चांदी के सिक्के गिरवी रखकर 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 153 नकली चांदी के सिक्के जब्त किए हैं।
मामला 17 फरवरी 2026 का है, जब शहर के एक ज्वेलर्स संचालक से असली चांदी बताकर सिक्के गिरवी रखे गए और रुपये ले लिए गए। बाद में जांच में सिक्के नकली पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


















