जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्ननिकलंक एवं लक्ष्मीपुरा के बोर्ड का अवलोकन किया

देवास। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था रालामंडल श्री नारायण बापू लोक शिक्षा समिति आगरोद सेक्टर में आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला देवास जिला समन्वयक सुप्रिती यादव एवं ब्लॉक समन्वयक नीलम सोनी द्वारा आगरोद सेक्टर में जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति निकलंक एवं लक्ष्मीपुरा के बोर्ड का अवलोकन किया गया। संस्कार केंद्र का अवलोकन करते हुए बालक बालिकाओं को स्किल डेवलपमेंट के बारे में विस्तार से समझाया और भविष्य में अपने पांव पर खड़े होने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। ग्राम रालामंडल में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष दिलीप सिंह पँवार की उपस्थिति में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की बैठक ली गई जिसमें ग्राम लक्ष्मीपुर से अध्यक्ष मोहन परमार, सचिव मनोज कलथिया, निकलंक से अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पँवार, सचिव पोप सिंह सोलंकी, सुतार खेड़ा कबाडी धाम से अध्यक्ष घनश्याम सिंह पँवार, सचिव दुल सिंह पँवार, कोलू खेड़ी से सचिव रोहित अवस्थी के बीच सेक्टर बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी योजना वृक्षारोपण कलश यात्रा एवं एक पेड़ मां के नाम विषयों पर चर्चा हुई। इसके पश्चात निष्कलंकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में जल कुंड की सफाई हुई एवं जिला समन्वयक द्वारा ग्राम निकलंक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक रखी गई। जिसमें सांसद प्रतिनिधि कमल आचार्य नरखेड़ी की उपस्थिति मेंजन अभियान परिषद कीआगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। आगामी सावन महीने में प्रत्येक सोमवार को समिति द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर संदेश देने पर विशेष चर्चा हुई। बैठक के पश्चात मंदिर के प्रांगण में वाटिका के मध्य इमली का पौधा लगाया गया और संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए जो प्रधानमंत्री के द्वारा बनाई गई योजना एक पेड़ मां के नाम का संदेश समाज के बीच में रखा गया।










