अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास के वार्ड क्रमांक 40 के शांतिपुरा में ब्लॉक निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

देवास। शहर के वार्ड क्रमांक 40 स्थित शांतिपुरा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में विभिन्न स्थानों पर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर निगम स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस ने कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शांतिपुरा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ब्लॉक लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की सड़कें अधिक व्यवस्थित, सुगम और आवागमन के लिए सुविधाजनक बनेंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व पार्षदद्वय शिवा चौधरी, जगदीश चौधरी, दिलीप दरबार, बसु पहलवान, मुकेश चौधरी, दीपक चौधरी, संतोष चौधरी, भैरव पहलवान, रामदेव चौधरी, जगदीश प्रजापत, यश वर्मा, देवेंद्र कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्षद बैस ने विकास कार्यों की स्वीकृति एवं सहयोग के लिए देवास विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल तथा नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से वार्ड में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button