उज्जैन–आगरमालवा–झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-552G) का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू,

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य भेंट कर देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं जनहित के विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस दौरान उज्जैन–आगरमालवा–झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-552G) के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किए जाने का विषय प्रमुखता से रखा गया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ किसानों, व्यापारियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाएगा। साथ ही व्यापार, पर्यटन, निवेश और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विषय की गंभीरता एवं क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए आश्वस्त किया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर NH-552G के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के सतत प्रयास एवं क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




























