अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए भारत तिब्बत समन्वय संघ ने लिया महासंकल्प,

देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ ने कैलाश मानसरोवर को चीन के नियंत्रण से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर देवास में महासंकल्प अभियान की शुरुआत की।
अभियान के तहत अखाड़ा रोड स्थित श्री राम मंदिर-भोलेनाथ मंदिर में महासंकल्प अभियान का स्टिकर लगाया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए संकल्प दोहराया।
संघ के सदस्यों ने कहा कि कैलाश मानसरोवर भारत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था से गहराई से जुड़ा है। अभियान के माध्यम से जनजागरण करते हुए इसके उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।





























