अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास विजयागंज मंडी पुलिस ने नकबजनी का किया बड़ा खुलासा,

7 जुलाई को ग्राम सोंडा में घर की अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में विजयागंज मंडी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में फरियादी की पुत्री कोमल की मुख्य भूमिका सामने आई। उसके साथ पंकज सिंह पंवार निवासी ग्राम नकलन को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद कर लिया गया।

बरामद सामान में सोने के टॉप्स, टड़ड्डा, जोधा नथ, लॉकेट, मुरकी, चांदी की पायजेब, कंदोरा, झुमकी, चांदी के सिक्के सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता कटारा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button