अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स
देवास चोरी का माल खरीदने वाले भंगार संचालक को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार,

पुलिस ने 68 किलोग्राम तांबा एवं लोहा किया जब्त देवास फरियादी प्रदीप परिदा निवासी नई आबादी बालगढ़ देवास ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 26.07.2025 की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति जाजू सर्जिकल प्रा. लि., अमोना, देवास के गोदाम से लोहे के पार्ट्स व कॉपर वायर स्ट्रिप चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर से प्रकरण में थाना औद्योगिक क्षेत्र पर अप.क्र. 706/2025 धारा 305(ए),331(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा चोरी गया मश्रुका बरामद कर चोरी में शामिल आरोपियो की गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशिक किया गया था । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई । ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहन के बाद आरोपी महिवाल उर्फ लाला 35 वर्ष एवं सलमान 20 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । पूछताछ में दोनों ने चोरी किया गया सामान भंगार संचालक रवि जोशी, निवासी रसूलपुर, देवास को बेचना स्वीकार किया । इस पर धारा 317(2) BNS का इजाफा करते हुए विवेचना को आगे बढ़ाया गया । दिनांक 14.08.2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रवि जोशी पिता गंगाराम जोशी उम्र 40 वर्ष को रसूलपुर से गिरफ्तार किया गया । आरोपी के पास से चोरी का लोहे और तांबे का माल कुल 68 किलोग्राम जिसकी कीमत करीब ₹ 10,000 है बरामद किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
सराहनीय कार्य: उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया,प्रआर किशोर,आर अजय जाट,यशपाल की सराहनीय भूमिका रही













