अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

आपराधिक इतिहास रखने वाले 40 अनावेदकगण को देवास पुलिस ने करवाया ₹ 21.6 लाख की राशि से बाउण्ड ओवर,

आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जारीऑपरेशन पवित्रके तहत की गई प्रभावी कार्यवाही,दोबारा अपराध करने पर जमा करना होगी बाउण्ड राशि या जाना होगा जेल। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा ज़िले में 360 पुलिसिंग के अंतर्गत "ऑपरेशन पवित्र" की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आसामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों को शांति कायम रखने हेतु अधिक से अधिक राशि से बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत बाउंड ओवर किया जा रहा है एवं बाउंड ओवर अवधि में पुनःशांति भंग करने पर धारा 141 बीएनएसएस के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए आदतन बदमाशों से बाउण्ड राशि भरवाई जा रही है अथवा राशि ना भरने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है । इसी तारतम्य मे थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा अपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगण 01.संतोष पिता अशोक उम्र 28 वर्ष निवासी आक्या जस्सा तहसील महिदपुर जिला उज्जैन 02.सीता शरण पिता रामधनी प्रजापति उम्र 51 वर्ष निवासी विकास नगर देवास 03.प्रवीण पिता सीता शरण प्रजापति उम्र 27 वर्ष निवासी विकास नगर देवास को 06 माह की अवधि के लिये 50,000-50,000/- की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना बरोठा पुलिस द्वारा अपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगण 01.सोहन पिता रुपसिहं तंवर उम्र 38 वर्ष निवासी रुपट्टा 02.जीवन सिंह पिता रुपसिहं तंवर उम्र 32 वर्ष निवासी रुपट्टा 03.कान्हा उर्फ कृष्णकांत प्रकाश चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कैलोद 04.अरविंद पिता शंकरलाल उम्र 35 वर्ष निवासी पर्वतपुरा थाना बरोठा 05.नितेश पिता राजेन्द्र नागर उम्र 25 वर्ष निवासी पर्वतपुरा 06.अरविंद पिता कंवर लाल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम भानगढ़ 07.सुरेश पिता श्रीराम पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी भानगढ़ 08.हरिओम पिता कमल सिंह भाटी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रणायर 09.कंचन सिंह पिता भेरुसिंह भाटी उम्र 54 वर्ष निवासी रणायर 10.मनोज पिता बालकदास बेरागी उम्र 50 वर्ष निवासी भड़ापिपल्या 11.विनोद पिता बालकदास बेरागी उम्र 53 वर्ष निवासी भड़ापिपल्या 12.अक्षय पिता विनोद बेरागी उम्र 26 वर्ष निवासी भड़ापिपल्या 13.राकेश पिता सिताराम परमार उम्र 36 वर्ष निवासी सन्नोड़ 14.अमीन पिता हकीम पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी नायता बापचा 15.नरेश पिता हरिराम खाति उम्र 40 वर्ष निवासी चौबापिपल्या 16.संजय पिता चरण सिहं नागर उम्र 45 वर्ष निवासी बरोठा 17.आदर्श पिता संजय नागर उम्र 21 वर्ष निवासी बरोठा 18.राहुल पिता चंदर सिंह सिसनोरिया निवासी ग्राम पत्थरगुराडिया 19.रतन लाल पिता रामाजी उम्र 50 वर्ष निवासी बरोठा 20.शांता बाई पति रतण लाल उम्र 45 वर्ष निवासी बरोठा 21.लाखन पिता रतण लाल उम्र 28 साल निवासी बरोठा 22.संगीता पति लाखन उम्र 28 वर्ष निवासी बरोठा 23.मुकेश पिता मदनलाल धाकड़ उम्र 50 वर्ष निवासी बरोठा 24.रिता पति अंकित नागर उम्र 26 वर्ष निवासी बरोठा 25.कांतिलाल पिता रतन लाल चौधरी उम्र 60 वर्ष निवासी पटाड़ी 26.सुभाष पिता भेरुसिंह बेलदार उम्र 40 वर्ष निवासी पटाड़ी 27.अंजली पति लक्की चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी भड़ापिपल्या 28.लक्की पिता शंकर लाल चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी भड़ापिपल्या 29.शिवनारायण पिता बाबूलाल उम्र 46 वर्ष निवासी छोटी चुरलाय 30.राजेश पिता अमृत लाल कलोता निवासी कनाडिया इंदौर 31.बंटी पिता मोति सिंह उम्र 27 निवासी बरोठा 32.नितिन पिता अंतर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी बरोठा को 06 माह की अवधि के लिये 50,000/- की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना खातेगांव पुलिस द्वारा अपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगण 01.मुकेश पिता शांताराम उम्र 58 साल निवासी खातेगांव 02.कमल पिता शांताराम शर्मा उम्र 51 साल निवासी खातागंव 03.जानी पिता जुग्गा उर्फ इकबाल निवासी खातेगांव 04.गणेश पिता झब्बु कुमार उम्र 29 साल निवासी खातेगांव को 01 वर्ष की अवधि के लिये 01-01 लाख की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना टोंकखुर्द पुलिस द्वारा अपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदक कल्याण पिता लाखनसिंह राजपुत निवासी निपानिया को 06 माह की अवधि के लिये 10,000/- की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना प्रभारी खातेगाव श्री विक्रांत झांझोट,थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया,थाना प्रभारी बरोठा श्रीमती सविता सिंह,थाना प्रभारी टोंकखुर्द श्री आलोक सोनी के द्वारा बताया गया कि अनावेदकगणों द्वारा आए दिन आमजन के साथ मारपीट कर लड़ाई झगड़ा कर अशांति फैलाई जा रही थी जिसके चलते इनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बीएनएसएस प्रावधानों के तहत फाइनल बाउण्ड ओवर आदेश कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय से प्राप्त किए गए हैं । पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि "ऑपरेशन पवित्र" का उद्देश्य जिले में जन सामान्य को आदतन अपराधियों से भय मुक्त रखना है । इसके तहत आपराधिक इतिहास वाले ऐसे बदमाशों को चिन्हित कर शांति क़ायम रखने हेतु बाउण्ड भरवाया जा रहा है जिनके चलते आम जन में भय बना रहता है और जिनके विरुद्ध जनता शिकायत करने से भी परहेज़ करती है । उक्त बदमाशों को चिन्हित कर फाइनल बाउण्ड ओवर करवाते हुवे सीधे राह चलने की सख़्त हिदायत दी जाती है एवं बाउण्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे उनसे बाउण्ड की बड़ी धनराशि वसूली जाती है या उन्हें जेल भेजा दिया जाता है । पुलिस कप्तान के अनुसार “ऑपरेशन पवित्र” के चलते जहां एक तरफ़ आदतन अपराधियों द्वारा घटित अपराधों की संख्या लगातार घटेगी वहीं दूसरी तरफ़ ज़िले में कुल अपराधों में भी कमी आयेगी और ज़िले में शांति व्यवस्था स्थापित होकर आम जनता को आदतन बदमाशों के भय से मुक्ति मिलेगी । *उल्लेखनीय है कि 01 नवम्‍बर 2024 से प्रारंभ "ऑपरेशन पवित्र" के तहत आज दिनांक तक कुल 6974 अनावेदकों के विरुद्ध बीएनएसएस प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाकर कुल ₹ 41,24,55,000/- की राशि से फायनल बाउण्ड ओवर किया गया है* ।

Related Articles

Back to top button