अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास शराब के अवैध ठिकानों के खिलाफ कांग्रेस ने किया शहर के मुख्य बाज़ार नावेल्टी चौराहा पर प्रदर्शन,

देवास शहर के नोवेल्टी चौराहे पर आज कांग्रेस नेताओं ने युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेले पर शराब की बोतलें रखकर आबकारी विभाग के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि पिछले दिनों युवा कांग्रेस द्वारा आबकारी विभाग में ज्ञापन देकर शहर में चल रहे अवैध शराब कारोबार को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभाग को स्पष्ट रूप से चेताया गया था कि शहर के कई इलाकों में “डायरी सिस्टम” के नाम पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है और शराब दुकानों के आसपास अवैध अहाते संचालित हो रहे हैं, लेकिन 10–15 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की लापरवाही के कारण गली–मोहल्लों में खुलेआम शराब बिक रही है, जिससे युवाओं और आम जनता पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी के विरोध में आज युवा कांग्रेस ने ठेले पर शराब रखकर प्रतीकात्मक और अनोखा प्रदर्शन किया है।
युवा कांग्रेस ने मांग की है कि
शराब दुकानों के पास बने अवैध अहाते तुरंत बंद किए जाएँ,
शहर में चल रहे डायरी सिस्टम पर सख्त रोक लगे,
अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
जितेंद्र सिंह गोल्ड ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आबकारी विभाग ने जल्द कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस पार्टी आगे भी इसी तरह के रचनात्मक और उग्र प्रदर्शन करती रहेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button