अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ मारपीट और अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

12 मई 2026 को उत्तम मेगा मार्ट के सामने कार सवार युवकों ने पुराने लेनदेन और रंजिश के चलते व्यापारी से मारपीट की और उसे जबरन ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे भोपाल और देवास से जुड़े आरोपी शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों में भोपाल निवासी राज मिश्रा, सृजन विश्वकर्मा, बागली निवासी राजवीर उर्फ चंद्रकांत उर्फ नाना (वर्तमान भोपाल), देवास निवासी अपूर्व शर्मा और राहुल बाघेला शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि फरार आरोपी राहुल पंवार की फरियादी से पुरानी रंजिश थी, जिसके कारण घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट कार, पल्सर बाइक, दो मोबाइल, नगदी और दो डंडे जब्त किए हैं।

Related Articles

Back to top button