अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू (टिकैत) का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

देवास। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले जिलेभर से किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। किसानों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील निरस्त करने, सभी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने तथा किसानों की कर्जमुक्ति सहित विभिन्न मांगें उठाईं।

ज्ञापन में किसानों ने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील लागू होने पर करमुक्त और सब्सिडी युक्त विदेशी कृषि उत्पादों का आयात बढ़ेगा, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा। उनका कहना है कि भारतीय किसान बढ़ती उत्पादन लागत और करों के बीच खेती करता है, जबकि विदेशी किसानों को अधिक सब्सिडी और संसाधनों का लाभ मिलता है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा असमान होगी।

किसानों ने केंद्र सरकार से ट्रेड डील पर पुनर्विचार कर इसे निरस्त करने और किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर देशव्यापी किसान आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button