अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

2 अगस्त के महाआंदोलन की तैयारियां तेज, आउटसोर्स कर्मचारियों से भोपाल पहुंचने की अपील,

देवास। मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन (भारतीय मजदूर संघ संबद्ध) ने 2 अगस्त को भोपाल के अंबेडकर मैदान में प्रस्तावित राज्यस्तरीय महाआंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन के पदाधिकारी प्रदेशभर में बैठकें, जनसंपर्क अभियान और प्रचार-प्रसार के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों को आंदोलन से जोड़ रहे हैं।

संगठन के अनुसार, 2 अगस्त को अंबेडकर मैदान में आमसभा के बाद हजारों आउटसोर्स कर्मचारी वल्लभ भवन तक रैली निकालेंगे और मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।

जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह राजपूत ने बताया कि विद्युत वितरण, ट्रांसमिशन और उत्पादन कंपनियों में वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त वेतन, सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां नहीं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन की प्रमुख मांग मध्य प्रदेश में हरियाणा की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मचारी निगम/मंडल/आयोग का गठन करना है, जिससे भर्ती, सेवा प्रबंधन और निगरानी की व्यवस्था हो तथा ठेकेदारी व्यवस्था में मनमानी पर रोक लग सके।

संगठन ने 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन, समय पर वेतन भुगतान, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा, दुर्घटना सहायता, आश्रित को रोजगार सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ देने की भी मांग की है।

कुलदीप सिंह राजपूत ने प्रदेश के सभी आउटसोर्स विद्युत कर्मचारियों से 2 अगस्त को भोपाल पहुंचकर महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

Related Articles

Back to top button