अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

शादी टूटी, बदले की आग में बना ‘पर्ची वाला चोर’ गांव में दहशत का माहौल!

देवास जिले के बीएनपी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ामालसा पूरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी टूटने के बाद करीब ₹3.5 लाख के लेन-देन विवाद ने आपराधिक रूप ले लिया। आरोप है कि नाराज़ पक्ष के व्यक्ति ने गांव में चोरी और नुकसान की घटनाओं को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने सरपंच और ग्रामीणों के नाम धमकी भरी पर्चियां छोड़कर पैसे नहीं लौटाने पर बड़े अनर्थ की चेतावनी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि एक किसान की करीब एक बीघा लहसुन की फसल भी नुकसान पहुंचाई गई।

लगातार धमकियों से गांव में भय का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में बीएनपी थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

अब सवाल — क्या पुलिस इस ‘पर्ची वाले खौफ’ पर जल्द लगाम लगा पाएगी?

Related Articles

Back to top button