अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

मंत्री विजयवर्गीय की टिप्पणी से कांग्रेस जनों में रोष

शहर जिला कांग्रेस ने जलाया मंत्री विजयवर्गीय का पुतला

देवास। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेसजनों में गहरा आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संस्कारों की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के मंत्री यदि सार्वजनिक रूप से भाई-बहन के रिश्तों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करें, तो यह उनके संस्कारों को दर्शाता है। विजयवर्गीय की इस टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल पर मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तत्काल कैलाश विजयवर्गीय को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें

 इस अवसर पर श्री गौतम और श्री चौधरी ने कहा कि यह बयान सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास है। भाजपा नेताओं का अब यह ट्रेंड बन गया है कि वे गांधी परिवार पर अनर्गल टिप्पणियाँ करके सुर्खियों में आएं। कांग्रेस पार्टी ऐसे बयानों की घोर निंदा करती है। पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व महापौर रेखा वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा, प्रदीप चौधरी, सुधीर शर्मा, नजर शेख, गुरचरण सिंह सलूजा, , रोशन रायकवार, नरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह गौड़, दीपेश कानूनगो चंद्रपाल सिंह सोलंकी, जितेंद्र सिंह मंटू, एजाज शेख, सुजीत सांगते परवेज  शेख विश्वजीत सिंह चौहान, ज्ञान सिंह दरबार, प्रतीक शास्त्री, , प्यारे मियां पठान, अविनाश जेठवा हिम्मत सिंह चावड़ा, दिग्विजय सिंह झाला, श्रीकांत चौहान, हर्ष प्रताप सिंह गौड़, राजेश राठौर, कल्याण सिंह पवार, जहीर शेख वीरेंद्र परदेसी, अजय सिंह राजोदा, मनोज हेतावल, प्रशांत सिंह चौहान, राधाकिशन सोलंकी, हाफिज घोसी, रईस कामदार, डेली पहलवान, सलीम पठान, निलेश वर्मा, विशाल यादव, कुलदीप परिहार, आयुष सिंह, जय नागर, हर्ष प्रताप सिंह गोंड पृथ्वीराज ठाकुर, अभिषेक चौहान, नरेश बैरागी, रोहित जी, पंकज धारू, राकेश पाटीदार, राजू दरबार, अजय रघुवंशी, राजेंद्र बेदी, गोलू हाजी, ओम राठौड़, ईश्वर हरोडे, शाहजी हाशमी, दिलीप सिंह, महेश राजपूत, अनिमेष पांडे, रूपेश कल्याने, प्रशांत शर्मा, श्रीकांत चौहान कुलदीप परिहार सुभाष वर्मा आयुष सिंह जय नागर पृथ्वीराज ठाकुर, तोहेल शेख, सेशन कल्याने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button