देवास के सिविल लाईन थाना से बड़ी खबर सड़क दुर्घटना के बाद रंगदारी और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जैल,

देवास। सड़क दुर्घटना के बाद रंगदारी और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है,पुलिस के अनुसार 18 जनवरी को रात करीब 10 बजे महाकाल पिता मोहन नाथ उम्र 32 वर्ष निवासी त्रिलोक नगर इटावा देवास ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मोटरसाइकिल का एनी टाइम बेकरी के सामने बस स्टैंड पर एक कार से टक्कर हो गई थी। कार चालक ने अपने साथियों के साथ पीछा कर ज्ञानसागर स्कूल के सामने मुखर्जी नगर में उनका रास्ता रोककर कार ठीक कराने के पैसे मांगते हुए फरियादी से रंगदारी की एवं फरियादी के साथ मारपीट की। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में धारा 126(2), 119(1), 296, 115(2),351(3),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन दीपक यादव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा तकनीकी, भौतिकी एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए। मुखबिर की सूचना पर से आरोपी जुनैद पिता शेरू मंसूरी निवासी जयप्रकाश मार्ग देवास, शिवान पिता शेरू मंसूरी निवासी जयप्रकाश मार्ग देवास एवं इरशाद पिता अब्दुल हकीम निवासी मोतीबंगला देवास को 19 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी सिविल लाइन दीपक यादव, उप निरीक्षक यश नाइक, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम शर्मा, प्रधान आरक्षक हेमेंद्र पटेल, आरक्षक शुभम कश्यप, गौरव पिरोनिया, हीतेश कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।














