अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 71 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार,

देवास पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खातेगांव थाना क्षेत्र के जीयागांव-पुरोनी रोड से रेनॉल्ट डस्टर कार में सवार 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

🔹 71 किलो गांजा — कीमत करीब ₹7.10 लाख
🔹 रेनॉल्ट डस्टर कार — कीमत करीब ₹10 लाख
🔹 कुल जप्त मश्रुका — ₹17.10 लाख

गिरफ्तार आरोपी रायसेन जिले के उदयपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस रिमांड लेकर गांजे के स्रोत, सप्लाई चैन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

देवास पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

#DewasPolice #OperationPrahar #देवास #ऑपरेशनप्रहार #गांजा #NDPS #CrimeNews #PoliceAction

Related Articles

Back to top button