अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
देवास में दबंगई पर पुलिस का शिकंजा, 12 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार,

देवास के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शराब की बोतल मांगकर जान से मारने की धमकी देने और घर बुलाकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त की रात मक्सी रोड स्थित ढाबे पर आरोपियों ने शराब की बोतल मांगते हुए युवक का गला दबाया और बोतल नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में दोनों ने युवकों को घर बुलाकर गाली-गलौज की और लात-घूंसों व डंडे से मारपीट की।
मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 746/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर पियूष उर्फ विलन (22) और अखिलेश (22) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दबंगई और अड़ीबाजी करने वालों में सख्त संदेश गया है।



























