देवास माताजी टेकरी लूट कांड का खुलासा, 4 महिला आरोपी गिरफ्तार,

देवास पुलिस ने माताजी टेकरी क्षेत्र में श्रद्धालु महिला के साथ हुई लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 25 मार्च 2026 को फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम करीब 7:30 बजे बड़ी माताजी मंदिर के पास चार महिलाओं ने उसका बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का देकर पर्स लूट लिया, जिसमें नगदी एवं चांदी के आभूषण थे।
घटना के बाद एक आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिसके पास से लूटा गया सामान बरामद हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
प्रकरण थाना कोतवाली देवास में धारा 309(4) बीएनएस के तहत दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
गायत्री (32) निवासी वर्धा (हाल नागपुर) सुलेना (34) निवासी अशोक नगर, वर्धा मंजु (32) निवासी पिपरी, वर्धा प्रीति (40) निवासी पिपरी, थाना कान्हन, नागपुर
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री श्यामचन्द्र शर्मा, उप निरीक्षक ज्योति पाटीदार, सचिन सोनगरा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













